फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   robbery, assault with Srion

पशु चिकित्सक से लूटपाट, सरियों से हमला

Sat, 12 Oct 2013 11:49 PM IST
अमर उजाला, लक्सर।
अमर उजाला, लक्सर। Updated Sat, 12 Oct 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
robbery, assault with Srion

खडंजा कुतबपुर गांव के पास तीन बदमाशों ने कुडीनेतवाला गांव निवासी पशु चिकित्सक को मारपीटकर उनसे नकदी लूट ली।

विज्ञापन


कुडी नेतवाला गांव निवासी पशु चिकित्सक पवन शुक्रवार की रात को करीब साढे़ नौ बजे लक्सर से अपने गांव जा रहा था। गांव के पास ही उसे बाइक सवार तीन युवक मिले। उन्होंने एक युवक को बाइक पर लिफ्ट देने को कहा।

पवन ने उसे बाइक पर बैठा लिया। खंडजा कुतुबरपुर गांव के पास पीछे बैठे युवक ने बाइक रोकने को कहा। इसी बीच पीछे से बाइक सवार उसके साथी भी आ गए। इससे पहले कि पवन कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसके पास मौजूद 630 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


नकदी कम मिलने से गुस्साए बदमाशों ने उस पर सरियों से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। डर के मारे पवन जंगल की तरफ भागा और रात तक वह जंगल में ही भटकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह वह जैसे-तैसे गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed