{"_id":"e1f0380f93dc2441fa2e1b6587b5ffe2","slug":"roadways-responsible-for-the-bus-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो बस दुर्घटना के लिए रोडवेज जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो बस दुर्घटना के लिए रोडवेज जिम्मेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शनिवार तड़के बरेली के पास बस दुर्घटना के लिए रोडवेज की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के बाद भी बसों में फॉग लाइट अभी तक नहीं लगी हैं। इतना ही नहीं एक चालक 14 घंटे बस चला रहा है। दुर्घटना के कारणों का सही पता तो जांच के बाद चलेगा लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं कारणों से दुर्घटना हुई होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज की बसों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। जैसे-तैसे करके बसों का संचालन किया जा रहा है। एजेंसी के चालक से बसों को चलाया जा रहा है। बरेली के पास जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई उसका चालक नौशाद खान लगातार कई घंटे से बस चला रहा था। रुपैडिया से हरिद्वार तक की दूरी 585 किलोमीटर है। जबकि रोडवेज की गाइड लाइन के अनुसार एक ड्राइवर लगातार सात घंटे या 252 किलोमीटर ही बस को चला सकता है। रुपैडिया से हरिद्वार तक 14 घंटे का सफर है। बताया जा रहा कि रोडवेज की ओर से लंबी रूट की बसों पर फाग लाइट (पीली लाइट) भी नहीं लगाई गई है। जिन बसों की रेडियम पट्टी पुरानी हो चुकी है वह भी बदली नही जा सकी। अधिकांश बसों के इंडीकेटर भी खराब हैं जो बस यात्रियों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। रोडवेज के सिनियर फोरमैन पंकज एरन ने बताया कि रोडवेज बसों में फाग लाइट की जगह पीले बल्ब लगाए जा रहे हैं। बसों के इंडीकेटर और ब्रेक लाइटों की नियमानुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन