फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Roadways buses jalopy Doangi Ardgkunb passengers

रोडवेज की खटारा बसें ढोएंगी अर्द्घकुंभ यात्रियों को

Sun, 06 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 06 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। हरिद्वार डिपो को नई बसें नहीं मिलने अर्द्धकुंभ मेले के दौरान खटारा बसों से ही तीर्थयात्री यात्रा करेंगे। ऐसे में परिवहन निगम को अर्द्धकुंभ मेले से ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद नहीं। जबकि दूसरे प्रदेशों की बसें बेहतर राजस्व कमाएंगी।

विज्ञापन

करीब तीन साल से डिपो के बेड़े को ज्यादा बसें नहीं मिल पाई हैं। तीन साल पूर्व रोडवेज मुख्यालय की ओर से 150 नई बसें मंगाई गई थी। हरिद्वार डिपो के हिस्से में महज चार बजे आई थीं। करीब नौ माह पूर्व रोडवेज मुख्यालय की ओर से पहाड़ी क्षेत्रों में बसों के संचालन के 46 छोटी बसें मंगाई लेकिन हरिद्वार डिपो के हिस्से में महज दो ही बसें आई। जबकि रोडवेज की आय बढ़ाने में हरिद्वार डिपो भी प्रमुख डिपो की सूची में आता है।
विज्ञापन

----------
रोडवेज की 92 और जेएनएनयूआरएम की 59 बसें
शासन की ओर से बसों का इंतजाम न करने से डिपो की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। जिससे बसों की आय प्रभावित हो रही है। वहीं  यात्री भी खटारा हो चुकी बसों में सफर करने से तौबा कर रहे हैं। वहीं 2010 के कुंभ में आई जेएनएनयूआरएम की बसें भी अब खटारा हो चुकी हैं। 2010 के कुंभ मेले में जेएनएनयूआरएम की नई बसें आने से रोडवेज को बसों की जरूरत महसूस नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed