फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Roads built in Kumbh broken, traders' mercury rose

कुंभ में बनी सड़कें टूटी, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Sep 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Roads built in Kumbh broken, traders' mercury rose
महानगर व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सड़क निर्माण की घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि कुंभ में बनी अधिकतर सड़कें एक बारिश के सीजन में टूट गई हैं। सड़क निर्माण घोटाले की जांच की जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने खड़खड़ी में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुनील सेठी ने कहा कि पूरे शहर में जगह-जगह सड़कें उखड़ने लगी हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो रहा है, जिससे डेंगू फैलने की आशंका बनी है।
विज्ञापन

खड़खड़ी से भीमगोडा तक बनी सड़कों पर दोनों तरफ जगह छोड़ी गई है। जिसकी वजह से पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों को भी दिक्कत हो रही है। कनखल, मध्य हरिद्वार और अपर रोड पर सड़कें टूटने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपतवाला जाने वाले मार्ग पर भी कई जगह टूट गया है।
व्यापारी विशाल राठौर, राजेश सुखीजा और भूदेव शर्मा ने कहा कि लोनिवि के कार्यों की जांच कराई जाए। संबंधित ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर उनसे वसूली की जाए। प्रदर्शन महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कृष्ण प्रजापति, सोनू सुखीजा, एसएन तिवारी, योगेश अरोड़ा, राजेश शर्मा, गणेश शर्मा, गोपी शर्मा, धर्मपाल, दीपक मेहता, अमित कुमार, राजूकुमार, हेमंत कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed