{"_id":"579e42934f1c1bdc762b8e73","slug":"road-crossing-was-in-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड पार करने में लगा एक घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड पार करने में लगा एक घंटा
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क पार करना मुश्किल
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। शहर में उमड़े डाक कांवड़ियों के जन सैलाब के आगे पूरा शहर बेबस नजर आ रहा है। भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क को एक किनारे से दूसरे किनारे पर पहुंचने में कहीं-कहीं एक घंटे तक का समय लगा। ऋषिकेश से हरिद्वार पहुंचने में सात घंटे तक का समय लग गया। शहर के अंदर से लेकर हाईवे पर जाम ने रूला दिया।
विज्ञापन
कांवड़ियों की भीड़ के कारण उत्तरी हरिद्वार में दूधादारी चौक, पावन धाम चौक, सर्वानंद घाट, पंतद्वीप, चंडीचौक, शंकराचार्य चौक, ऋषिकुल चौक प्रेमनगर चौक को पार करने में एक घंटे से अधिक समय लगा। सबसे अधिक भीड़ चंडी चौक पर रही। चंडी चौक पर बैरेकेडिंग लगाने से सारी व्यवस्था फेल हो गई। चारों ओर से कांवड़ियों के आने से पुलिस के हाथपांव फूल गए। ललताराव पुल, हरकी पैड़ी की ओर से आ रहे डाक कांवड़ियों के रेले ने पुलिस के माथे पर बल ला दिया। जाम में स्थानीय लोग भी फंसे रहे। वहीं मध्य हरिद्वार में श्रीचंद्राचार्य चौक और सिंहद्वार चौक पर बेरीकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक देनी पड़ी। दोपहर बाद उसमें कुछ सुधार हुआ।
विज्ञापन