फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Assam CM himanta biswa sarma offers prayers at Haridwar narayani shila temple takes a dig at Rahul Gandhi

हरिद्वार: सीएम हेमंत बिस्वा ने की मंदिर में पूजा-अर्चना, राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा

Sat, 10 Oct 2026 01:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 10 Oct 2026 01:18 PM IST
सार

हरिद्वार के प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने मंदिर में पिछले 12 वर्षों से आने का जिक्र करते हुए यहां शांति मिलने की बात कही। वहीं, मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए चंद्रयान और मंगलयान का उल्लेख किया।

विज्ञापन
Assam CM himanta biswa sarma offers prayers at Haridwar narayani shila temple takes a dig at Rahul Gandhi
हेमंत बिस्वा सरमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा ने हरिद्वार के प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने परिवार और प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से वो नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना करने आ रहे हैं। यहां आकर उन्हें असीम शांति की अनुभूति होती है, आज भी उन्होंने मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान हेमंत बिसवा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनके राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पास जाने के सवाल पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश के राष्ट्रपति हैं, उनसे मिलने कोई भी जा सकता है। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट में भी हर दिन हजारों लोग जाते हैं। जब राहुल गांधी चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे तब उनसे पूछना कि राहुल गांधी ने कोई चमत्कार किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली आंदोलन को तमाशा बताया
हेमंत बिसवा सरमा ने कॉकरोच जनता पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग अपने आप को कॉकरोच बोलते हैं, उनके बारे में बात नहीं करनी चाहिए। आज तो अपने आप को युवा शक्ति बोलने वालों की बात करनी चाहिए और अपने आप को कॉकरोच बोलने वालों की बात करने से कोई फायदा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आज चल रहे आंदोलन के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा ने कहा कि जनता पीएम मोदी के साथ है। 140 करोड़ लोगों में से बहुत कम लोग आंदोलन में दिल्ली गए हैं। उन्होंने दिल्ली आंदोलन को तमाशा बताया। 


ये भी पढे़ं...देहरादून: कैंची धाम में क्षमता के आधार पर तय होगी श्रद्धालुओं की संख्या, भीड़ नियंत्रण के लिए पंजीकरण की कवायद

हेमंत बिसवा सरमा ने कहा कि दिल्ली आंदोलन में जो लोग आए हैं, उससे 100 गुना ज्यादा जनता पीएम मोदी के साथ है। भाजपा आज लगातार असम और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव जीत रही है। ये लोग सरकार को ब्लैकमेल को करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें वह कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। विपक्ष के आरोपों से सरकार डरने वाली नहीं है हमारी सरकार को उपचुनाव लगातार जीत रही है। दिल्ली में घेराबंदी इसलिए की गई है कि यह लोग वहां जाकर तमाशा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed