फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rivers in India, Pakistan river

हिंदुस्तान में नदियां, पाकिस्तान में दरिया

Tue, 26 Apr 2016 12:30 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 26 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rivers in India, Pakistan river
हिंदुस्तान में नदियां कहते हैं - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। हिंदुस्तान में नदियां बोला जाता है, लेकिन पाकिस्तान में दरिया बोला जाता है। नदियां बोलने से हिंदुओं की भावना जुड़ जाती है और दरिया बोलने से मुस्लिम धर्म की भावना। जिस तरह से हिंदुस्तान में गंगा-यमुना नदियों के किनारे आयोजन होते है, उसी तरह से पाकिस्तान में सिंधु नदी पर आयोजन होते हैं। आयोजनों में पूरी सुरक्षा बरती जाती है। पाकिस्तान में हिंदुस्तान का झंडा फहराने पर पूरी तरह से पाबंदी है।
विज्ञापन

पाकिस्तानी हिंदुओं के 183 लोगों के जत्थे की उपस्थिति में सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा किनारे संत शदाणी घाट का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के समय वहां पर भजन कीर्तन किए गए। जत्थे के लोगों पर गंगा स्नान के बाद पौधरोपण किया। इस दौरान पाकिस्तान निवासी परमानंद सचदेवा ने बताया कि पाकिस्तान में हिंदुस्तान की भांति नदियों के किनारे पर आयोजन होते हैं। श्री साधु बेला तीर्थ स्थल शखर के अंदर बड़ा आयोजन होता है। वहां पर हिंदुस्तान से भी जत्थे शामिल होने के लिए जाते हैं। परमानंद ने बताया कि जिस तरह से इलाहाबाद में तीन नदियों का संगम है, इसी तरह से पाकिस्तान में पांच सिंधु पर पांच दरियाओं का संगम है। जहां पर बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं। पाकिस्तानी हुकूमत पूरी मदद करती है और बड़े-बड़े वजीर सहित अधिकारी भी शामिल होते हैं। दूसरे जिस समय हिंदुस्तानी लोग पहुंचते हैं तो वहां के लोगों में भी उनसे मिलने का आकर्षण होता है। वहां के लोग भी यहां के इतिहास के बारे में जिज्ञासा रखते है।
विज्ञापन

--------------
पाक सिनेमा घरों में चलने लगी हिंदुस्तानी फिल्में
हरिद्वार। परमानंद सचदेवा बताते है कि पाकिस्तान में हिंदुस्तानी कई टीवी चैनल चलते है। कभी टीवी चैनलों का विरोध नहीं हुआ। केवल सिनेमा घरों में हिंदुस्तानी फिल्मों पर प्रतिबंध था। क्योंकि हिंदुस्तान की फिल्मों में पाकिस्तान के प्रति नफरत परोसी जाती है। लेकिन अब वहां पर सिनेमा घरों में पिछले दो साल से हिंदुस्तानी फिल्मों को प्रदर्शित किया जाने लगा है।  शाहरुख और सलमान खान की कई फिल्में काफी दिनों तक चली हैं। फिल्म वीरजरा काफी पसंद की गई। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की जब भी यहां आते है तो पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अत्याचार होने का सवाल उठाया जाता है, लेकिन पाकिस्तान में आए तो पता चलेगा कि आज वहां पर शांतिपूर्वक माहौल है। कोई कुछ भी पहने, किसी देवी देवताओं की पूजा करें, कोई रोकटोक नहीं है। लेकिन जब आतंकवादी घटना होती है तो उसमें भी किसी को धार्मिकता के आधार पर निशाना नहीं बनाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ------------------
सदियों से उसी स्थान पर बसे हैं
पाकिस्तानी जत्थे में शामिल लोगों ने बताया कि जिस समय बंटवारा हुआ था तो वहां पर भी हालात बदतर थे। लेकिन जो वहां रह गया, उससे उसका मकान नहीं छीना गया। परमानंद ने बताया कि आज भी उसी स्थान पर बसे हुए है जिस पर देश की आजादी और बंटवारे से पहले बसे हुए थे। किसानों के पास भूमि है और व्यवसायी के पास कारोबार करने का लाइसेंस।

-------------
आज हरकी पैड़ी पर करेंगे स्नान
पाकिस्तानी हिंदू जत्थे के लोग मंगलवार को हरकी पैड़ी पर स्नान करेंगे। साथ ही शहर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed