{"_id":"5744a06a4f1c1b2f2d690e43","slug":"retired-principal-pd-sharma-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीडी शर्मा का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीडी शर्मा का निधन
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 25 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीतांबर दत्त शर्मा का मंगलवार तड़के करीब चार बजे अजबपुर कलां, देहरादून स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 91 साल के थे और कई सालों से कैंसर और अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन
स्वर्गीय पीतांबरदत्त शर्मा ने देहरादून के गांधी इंटर कालेज में शिक्षण कार्य किया था। इसके बाद वे लंबे समय तक हरिद्वार के भेल स्थित विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर एक के प्रधानाचार्य रहे और वहीं से वर्ष 1987 में सेवानिवृत्त हुए। उनके प्रधानाचार्य के कार्यकाल को आज भी हरिद्वार में याद किया जाता है। समूचे मेरठ मंडल में इस स्कूल पीडी शर्मा जी वाले स्कूल के नाम से जाना जाता था। उनके कार्यकाल में स्कूल के कई बच्चों ने संयुक्त यूपी की मेरिट लिस्ट में स्थान पाया। इस स्कूल से पढ़े छात्र देश में विभिन्न ऊंचे पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने वर्ष 1981 में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था। स्वर्गीय शर्मा के पोते नीतिश शर्मा और विशाल शर्मा ने बताया कि उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह नौ बजे देहरादून में किया जाएगा। भेल में जैसे ही उनके निधन की सूचना आई तो स्कूलों में शोक सभाएं कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर पांच के प्रधानाचार्य डा. रजनीकांत शुक्ला ने कहा कि पीडी शर्मा शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण अध्याय रहे। शिक्षक सतीश शर्मा, नरेश गोयल, डा. शशि चोपड़ा आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन