{"_id":"6988810c06df083da309f3ea","slug":"report-filed-in-teenagers-murder-case-five-teams-formed-for-revelations-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144643-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किशोर की हत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज, खुलासे के लिए पांच टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किशोर की हत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज, खुलासे के लिए पांच टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में पत्थर से सिर कुचलकर की गई 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम श्रीयंत्र मंदिर घाट के पीछे बैरागी कैंप की तरफ झाड़ियों में कुनाल (15) पुत्र रोहताश निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर हाल लाटोवाली कनखल का शव पड़ा मिला था। उसका सिर कुचला हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि किसी ने पत्थर से सिर को कुचलकर हत्या की है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए जबकि पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेज दिया था। कुनाल कढ़ी-चावल की दुकान पर काम करता था और शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा था।
इस मामले में कुनाल के पिता रोहताश ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनके बेटे की किसी अज्ञात शख्स ने पत्थर से सिर को कुचलकर हत्या कर दी है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पांच टीमों का गठन कर दिया है। एक टीम सीसीटीवी कैमरें खंगाल रही है तो दूसरी कुनाल के दोस्तों के बारें में जानकारी जुटा रही है। अन्य टीमें अलग-अलग पहलूओं पर पड़ताल में जुटी हैं। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।