फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report against husband and in-laws for harassing married woman for dowry

Haridwar News: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने में पति-ससुरालियों पर रिपोर्ट

Sat, 31 Jan 2026 05:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Report against husband and in-laws for harassing married woman for dowry
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अशमी निवासी मोहल्ला मैदानियान निकट बाबा रोशन अली की मजार मंडी का कुआं ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 21 मार्च 2022 को दानिश निवासी ग्राम बड़ेडी राजपूताना थाना बहादराबाद के साथ हुई थी। विवाह में मायके पक्ष ने बाइक, सोने-चांदी के जेवरात, दो लाख सहित अन्य सामान दिया था। बावजूद इसके ससुराल पक्ष ने दहेज कम होने का ताना देना शुरू कर दिया। कार व फर्नीचर की दुकान के लिए पांच लाख की मांग करने लगे। आरोप लगाया कि बेटी को जन्म देने के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि 15 सितंबर 2025 को पति और सास ने मारपीट कर उसे को घर से निकाल दिया। मायके से पैसे व कार नहीं लाने तक ससुराल में प्रवेश नहीं देने की धमकी दी। इसके बाद वह बेटी के साथ मायके में रहने लगी। आरोप है कि 30 अक्तूबर को पति और सास मायके पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए मांग पूरी न होने पर तलाक देने व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed