फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Remove silt from Sati Ghat before 25

सती घाट पर आई सिल्ट 25 से पहले हटाएं: एसडीएम

Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Remove silt from Sati Ghat before 25
सती घाट पर आई सिल्ट को 25 सितंबर से पहले हटाने के निर्देश एसडीएम ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए हैं। उन्होंने सती घाट का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

पार्षद नितिन शर्मा की ओर से एसडीएम पूरण सिंह राणा को पत्र भेजकर बताया गया था कि कोविड संक्रमण से मृतक 1000 से 3000 तक लोगों की अस्थियां सती घाट पर आएंगी, लेकिन बरसात के कारण सती घाट पर भारी मात्रा में सिल्ट जमा है। जिससे अस्थियों के विसर्जन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सिल्ट हटवाने की मांग एसडीएम से की थी। पत्र का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करने के बाद उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से बरसात में जमी सिल्ट को घाट से हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ये सिल्ट हर हाल में 25 सितंबर से पहले हट जानी चाहिए। ताकि देशभर से आने वाली अस्थियों का विसर्जन गंगा में ठीक ढंग से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed