फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rekha Arya to raise Kanwar with the resolve to 'let me also take birth'

हरिद्वार: ‘मुझे भी जन्म लेने दो’ संकल्प के साथ मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़, ऋषिकेश में किया जलाभिषेक

Tue, 26 Jul 2022 08:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2022 08:33 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से चल रही है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह मंत्री रेखा आर्य हरकी पैड़ी पहुंचीं और वहां वह गंगा की पूजा-अर्चना करने के बाद कांवड़ उठाई। 

विज्ञापन
Rekha Arya to raise Kanwar with the resolve to 'let me also take birth'
मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उनके संकल्प ‘मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प’ के संदेश से लोगों की बेटियों को देखने के नजरिए में परिवर्तन आएगा। इसी संकल्प से उत्तराखंड देवभूमि के अतिरिक्त देवियों की भूमि भी बनेगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को शिवरात्रि पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सुबह सवा सात बजे हरकी पैड़ी पहुंचीं। उन्होंने कांवड़ उठाने से पहले गंगा की पूजा अर्चना और आरती कर देश व प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने हरकी पैड़ी से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत वर्ष 2025 तक उत्तराखंड में बेटियों के लिंग अनुपात को प्रति 1000 बेटों पर 1000 बेटियां करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘मुझे भी जन्म लेने दो-शिव के माह में शक्ति का संकल्प’ के साथ कांवड़ उठाई।
विज्ञापन


 वह संतों से आशीर्वाद लेकर हरकी पैड़ी से ऋषिकेश के प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर जलाभिषेक करने के लिए महिला कांवड़ियों के जत्थे के साथ रवाना हुईं। रेखा आर्य ने कहा कि आज सावन की शिवरात्रि है। शिवरात्रि में बाबा भोलेनाथ ने यह संदेश दिया है कि वह शक्ति के बिना अधूरे हैं। शक्ति शिव के बिना अधूरी है। उन्होंने कहा कि कन्याएं भी जन्म लेने का अधिकार रखती हैं। उन्हें जन्म लेने देना चाहिए। हम सबको कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ स्वयं भी संकल्प लेना चाहिए और दूसरे को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग जन जागरूकता के माध्यम से बेटियों को बचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर हमने बेटियों को पढ़ाने और बचाने का संकल्प लिया है। आने वाले समय में जब उत्तराखंड अपनी रजत जयंती मना रहा होगा, तब निश्चित रूप से बेटों के बराबर प्रदेश में बेटियों की संख्या होगी। 


इस मौके पर रानीपुर भेल विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के सचिव हरिचंद्र सेमवाल, श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष (निरंजनी) श्रीमहंत रविंद्रपुरी, अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि और जूना अखाड़े के सचिव श्री महंत महेशपुरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed