{"_id":"61dafbf67cbd31298303c0ad","slug":"recommendation-to-suspend-two-including-ceo-haridwar-news-drn401208859","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर सीईओ समेत दो होंगे सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर सीईओ समेत दो होंगे सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता के उल्लंघन में मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) समेत दो अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। रविवार को एडीएम और सीडीओ ने छापा मारकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैक डेट में शिक्षकों के समायोजन और नियुक्ति पत्र संबंधी पत्रावलियां तैयार करने का मामला पकड़ा। इसके बाद डीएम ने शिक्षा सचिव और निदेशक से मुख्य शिक्षा अधिकारी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित करने की सिफारिश की है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार से आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में विभागीय स्तर पर कोई भी ट्रांसफर, समायोजन, नियुक्ति संबंधी कार्य नहीं हो सकता है। रविवार को रोशनाबाद स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को खोलकर नियुक्ति और अध्यापकों के समायोजन आदि कार्य किए जा रहे थे। एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय से कर दी। उन्होंने शिकायत में बताया कि अशासकीय कॉलेजों में पिछले दिनों इंटरव्यू हुए हैं। अब बैक डेट में नियुक्ति संबंधी पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं ताकि नियुक्ति पत्र देकर कॉलेजों में शिक्षक नियुक्ति किए जा सकें।
साथ ही बताया कि कुछ अध्यापकों के समायोजन भी किए जा रहे हैं। डीएम विनय शंकर पांडेय ने मुख्य विकास अधिकारी सौरभ सिंह गहरवार और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजा। दोनों अधिकारियों ने देखा कि कार्यालय खोलकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जोगेंद्र सिंह राणा काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी पत्रावलियों को सील कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद समायोजन और नियुक्ति कार्य करना बहुत गंभीर विषय है। लिहाजा मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विद्या शंकर चतुर्वेदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जोगेंद्र सिंह राणा को निलंबित कर कठोर कार्यवाही करने के लिए शिक्षा सचिव और निदेशक को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मैंने किसी भी कर्मचारी को ऑफिस खोलने का आदेेश नहीं दिया था। मैं खुद चुनाव ड्यूटी पर हूं। इसलिए इस मामले की जांच करूंगा।
-डॉ. विद्या शंकर चतुर्वेदी, सीईओ, हरिद्वार