{"_id":"6175716f6808aa53444bb1b1","slug":"ramata-panch-is-hoisting-the-flag-of-sanatan-dharma-maheshwardas-haridwar-news-drn394294873","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमता पंच फहरा रहे सनातन धर्म की पताका: महेश्वरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमता पंच फहरा रहे सनातन धर्म की पताका: महेश्वरदास
विज्ञापन
श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत महेश्वरदास ने कहा कि अखाड़े के रमता पंच देशभर में भ्रमण कर सनातन धर्म की पताका फहराने का काम कर रहे हैं। कुंभ के दौरान देशभर से अखाड़े के रमता पंच हरिद्वार पहुंचे थे। जिसके बाद देहरादून और फिर नीलकंठ का भ्रमण कर हरिद्वार लौटे हैं। अब यहीं रमता पंच कुछ दिन तक भ्रमण करेंगे। रमता पंचों के हरिद्वार पहुंचने पर गोला साहब का पूजन किया गया।
श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के रमता पंच रविवार को स्वामी बेलीराम उदासीन आश्रम व बाबा इंद्रदास उदासीन आश्रम कनखल आनंदमयी पुरम में पहुंचे। आश्रम में रमता पंच और अखाड़े संतों ने विधि-विधान के साथ गोला साहब का पूजन किया। जबकि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी भी पूजन में शामिल हुए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि 12 वर्ष के बाद कुंभ मेले के शुभ अवसर पर और उसके बाद भ्रमण करने पहुंचने पर अखाड़ों के रमता पंच के श्रीमहंत और साधु-संतों का सत्कार करने का मौका मिलता है।
उपाध्यक्ष महंत दामोदर दास ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन गोला साहिब की प्रेरणा से भ्रमण करते हुए सनातन धर्म के प्रचार की पताका फहराता आ रहा है। महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास ने कहा कि संतों का जीवन राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित होता है। इस अवसर पर स्वामी बेलीराम उदासीन आश्रम के महंत श्यामदास, महंत कमलदास, महंत रघुमुनि, महंत अवधेवतानंद, बाबा हठयोगी, महंत कमल दास, महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर कपिल मुनि, महामंडलेश्वर संतोषानंद, महामंडलेश्वर, रूपेंद्र प्रकाश, शिवानंद आदि उपस्थित रहे।