{"_id":"624b047415bd2560f04e8a8e","slug":"ramanand-institute-got-two-achievements-simultaneously-haridwar-news-drn408150472","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामानंद इंस्टीट्यूट को मिली एक साथ दो दो उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामानंद इंस्टीट्यूट को मिली एक साथ दो दो उपलब्धियां
विज्ञापन
रामानंद इंस्टीट्यूट में मोस्ट ट्रस्टेड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट का अवार्ड के साथ शिक्षक ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार की उपलब्धियों में दो सितारे और जुड़ गए हैं। टॉप-नॉच फाउंडेशन की ओर से होटल द ललित, नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड-2022 में रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार को मोस्ट ट्रस्टेड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट इन उत्तराखंड के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
13 वर्षों से एमबीए पाठ्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए संस्थान को पुरुषोत्तम रूपाला, कैबिनेट मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी, भारत सरकार, फग्गन सिंह कुलस्ते, ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री, भारत सरकार व फिल्म अभिनेता चंकी पांडेय के हाथों यह सम्मान मिला है। साथ ही संस्थान में संचालित फार्मेसी पाठ्यक्रम को अन्य श्रेणी में मोस्ट एडमार्ड फार्मेसी इंस्टीट्यूट ऑफ़ द ईयर-2022 के अवार्ड से नवाजा गया है। एक साथ दो उपलब्धियां हासिल होने पर संस्थान के चेयरमैन व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा को बधाई दी।
श्रीमहंत ने कहा कि संस्थान ने अल्प समय में कई उपलब्धियां हासिल करते हुए यह है संदेश दे दिया है कि आने वाला कल स्वर्णिम होगा। इंस्टीट्यूट से निकलने वाले छात्र-छात्राएं निश्चित रूप से देश की उन्नति में भागीदार होंगे। संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा ने संस्थान की इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. मयंक गुप्ता, राम अवतार शर्मा, सूरज राजपूत, मनुज उनियाल, कुसुम लता, प्रियंका, शिल्पा, अश्वनी जगता, कविता, सचिन विश्नोई, रोहित, अंकित, हिमांशु, साक्षी, नवीन, प्रियांशु आदि मौजूद थे।