फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rakesh Goyal became the president and Rajkumar became the general secretary.

Haridwar News: राकेश गोयल अध्यक्ष और राजकुमार महामंत्री बने

Wed, 05 Apr 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Goyal became the president and Rajkumar became the general secretary.
महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज हरिद्वार का मायापुर स्थित एक होटल में कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर महाराजा अग्रसेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए राकेश गोयल को अध्यक्ष और राजकुमार गुप्ता भोला को महामंत्री, राघव मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि 51 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष मित्तल और संचालन कमल बृजवासी ने किया। कार्यकारिणी में प्रभुदयाल अग्रवाल, अरविंद बबली, महेश दास, अरुण अग्रवाल, कमल बृजवासी, तेज प्रकाश साहू, सुनील अग्रवाल, अमन गर्ग पूर्व पार्षद , गौरी शंकर गर्ग, आशीष जैन, मुकेश भार्गव, ललित गोयल, कमल अग्रवाल, सदन लाल साहू,राजू बृजवासी, संदीप अग्रवाल, सतीश बंसल, जितेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनिल कुमार गर्ग, प्रमोद गोयल, मुकेश सिंगल, कुलदीप गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुमित गर्ग, विपुल गुप्ता, देवीदयाल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, शरद अग्रवाल आदि को शामिल किया गया।
विज्ञापन


नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा कि संगठन को मजबूती और विस्तार करते हुए महिला और यूथ विंग बनाई जाएगी। संगठन के उद्देश्य व नीतियों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा में सहयोग करेंगे। समाज के कमजोर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। संगठित प्रयासों से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन के माध्यम से विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed