फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Railing broken by car on highway, one dead

हाइवे पर अनियंत्रित कार से तोड़ी रेलिंग, एक की मौत

Mon, 01 Nov 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Railing broken by car on highway, one dead
हाईवे पर तारोवाला पुल के पास दिल्ली के यात्रियों की अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इसमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि रविवार की रात एक बजे दिल्ली के करोल बाग टैंक रोड निवासी पवन, राहुल, सुनील व गाजियाबाद निवासी गोपाल उर्फ सोनू हाईवे पर दिल्ली से ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। जब उनकी कार तारो वाला पुल से थोड़ा आगे पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। इसकी सूचना मिलने पर नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत मौके पर पहुंची और यात्रियों को कार से निकाला। इसमें पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल, सुनील व गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि घटना की सूचना मृतक पवन के परिजनों को दी गई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed