फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Raids conducted in search of accused sons who killed their father by beating him with a bat

Haridwar News: पिता की बैट से पीटकर हत्या करने वाले आरोपी बेटों की तलाश में मारे छापे

Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted in search of accused sons who killed their father by beating him with a bat
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में बैट से पीटकर पिता की हत्या कर देने वाले आरोपी बेटों की तलाश में पुलिस की एक टीम ने बिजनौर में डेरा डाल लिया है। घटना के बाद आरोपी घर से भी फरार हैं। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार की देर राजा बिस्कुट चौक के पास ढाबा चलाने वाले अशोक कुमार (45) पुत्र रामोतार निवासी बिजनौर हाल पता रावली महदूद की बेटों ने झगड़े के दौरान क्रिकेट खेलने वाले बैट से पीटकर हत्या कर दी थी। अशोक और उनके पुत्र सचिन और शिवम के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

आरोप था कि दोनों बैट से सिर पर कई वार किए, जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में मौत हो गई थी। तब मकान मालिक सुनील धनगर को देखकर दोनों पिता के घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कहकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह पता चला कि मौत होने के बाद शव को चुपचाप गांव कोतवाली देहात बिजनौर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एक टीम आरोपियों की तलाश में बिजनौर भेजी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed