फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rahul and Arvind Rahu-Ketu, will eclipse Uttarakhand: Chouhan

राहुल-अरविंद राहू-केतू, लगा देंगे उत्तराखंड को ग्रहण:चौहान

Thu, 10 Feb 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Arvind Rahu-Ketu, will eclipse Uttarakhand: Chouhan
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल दोनों राहू-केतु हैं। दोनों ही उत्तराखंड को ग्रहण लगा देंगे। इसलिए जनता भाजपा को वोट करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव अत्मलपुर बोंगला और रोहलकी में भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर के पक्ष में रोड शो के दौरान की गई नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मुझे मामा कह कर बुलाते हैं। इसलिए आज से बोंगला और रोहालकी का भी मामा हूं। उन्होंने कहा उनके भांजे-भांजी अब मिलकर भाजपा को जिताएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और प्रदेश का विकास केवल मोदी और धामी ही कर सकते हैं। सुरेश राठौर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वह गारंटी लेते हैं कि विकास कराने की जिम्मेदारी भी उनकी होगी। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व दर्जाधारी सुशील चौहान, रेशु चौहान, किशोर पाल, अभिषेक चौहान, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed