फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Rafting team campaign with cleanliness kalash will gain meaning: Madan Kaushik

स्वच्छता कलश के साथ राफ्टिंग टीम के अभियान से मिलेगी सार्थकता: मदन कौशिक

Sun, 13 Oct 2019 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rafting team campaign with cleanliness kalash will gain meaning: Madan Kaushik
नमामि गंगे योजना के अंतर्गत राफ्टिंग बोट का हरी झंडी दिखाकर रवाना करते शहरी विकास मंत्री मदन कौश? - फोटो : HARIDWAR
जल शक्ति मंत्रालय, नमामि गंगे और बीइंग भगीरथ मिशन के संयुक्त निर्देशन में हरिद्वार चंडीघाट पर देवप्रयाग से गंगासागर तक राफ्टिंग से जाने वाली टीम को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गंगा में विभिन्न सामग्री को बहाने से रोकने के लिए स्वच्छता कलश का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को चंडीघाट पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता मेें मुहिम सार्थक होगी। अभियान का नेतृत्व कर रहे वायु सेना के विंग कमांडर परमवीर सिंह और सुहासिनी शेखावत ने कहा कि मिशन ने बच्चों में जागरुकता लाने के लिए एक गेम बनाया है, जो गंगा के भूगोल व सभी प्रदेशों को दर्शता है। यह गेम सांप सीढ़ी की तर्ज पर बनाया गया है जो कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सभी बच्चों को खिलाया गया। उन्होंने बताया गंगा जीवन देती है और भारत की सिंचाई की भूमि का अधिकांश भाग गंगा के जल से सिंचित होता है। गंगा को पवित्र रखना हम सब का पुनीत दायित्व है। ईडी फाइनेंस रोजी अग्रवाल ने बताया कि बीइंग भगीरथ टीम ने गंगा को स्वच्छ करने के लिए विभिन्न स्वच्छता कलश लगाए गए हैं, जिसका लोकार्पण भी मंत्री मदन कौशिक ने किया। इनका उद्देश्य यह है कि पूजा में इस्तेमाल हुए पुष्प, पूजा सामग्री, पुराने कपड़े व अन्य सामग्री गंगा में न डालकर श्रद्धालु इसमें डालें। बीइंग भगीरथ के राष्ट्रीय संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि कार्यक्रम में बीइंग भगीरथ ने नमामी गंगे की सहयोगी संस्था के तौर पर नुक्कड़ नाटक, गेम फोर गंगा व स्वच्छता कलश के लोकार्पण के कार्यक्रम किए। इसमें सेवा मिशन, एसडीआईएमटी कॉलेज, लिटिल मैरी पब्लिक स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। राज्य परियोजना प्रबंधन समूह के कार्यकारिणी निदेशक उदय राज सिंह ने इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तकनीकी विभाग के निदेशक डॉ. प्रवीण, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी, पूरन कापरी, पूरण जोशी, अमित शर्मा, जगदीश लाल पाहवा, राजीव जैन, अजय कुमार, जितेंद्र सिंह, हितेश चौहान, जितेंद्र, तन्मय, राहुल, मोहित, मधु भाटिया, देविशा, शुभम, दीपक, शिवम, अमित, पंकज, संतोष, पवन, सीमा, संदीप, आदित्य आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

राफ्टिंग अभियान में विभिन्न पड़ावों में होंगेे अनेक काम
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय की ओर से सेना के विभिन्न अंगों के अधिकारी, सीएसआईआर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रिसर्च एवं भारतीय वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिकों की एक टीम देवप्रयाग से गंगासागर तक राफ्टिंग करेगी। अभियान दल 10 अक्तूबर से 12 नवंबर तक राफ्टिंग अभियान में विभिन्न पड़ावों के गंगा के किनारे रहने वाले जन मानस को गंगा की अविरलता और निर्मलता के प्रति जागरूक करेगा। टीम गंगा के किनारे लगभग 34 पड़ावों पर विभिन्न गतिविधियों जैसे घाटों पर श्रमदान, गंगा स्वच्छता, रैलियां, नुक्कड़ नाटिका, बाल मेला, घाटों के किनारे पौधरोपण एवं अन्य जागरूकता के अभियान चलाएगी। राफ्टिंग के दौरान वैज्ञानिक दल गंगा जल की जैव विविधता का सूक्ष्मता से अध्ययन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed