{"_id":"57127bd14f1c1b906b4a6b4e","slug":"purchase-centers-did-not-tare","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद केंद्र खोले, बारदाना नहीं भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद केंद्र खोले, बारदाना नहीं भेजा
hridwar uttrakhanda india
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
नहीं खरीदा एक भी दाना गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का कामकाज सरकारी ढर्रे से चल रहा है। जिले के 21 केंद्रों पर सोलह दिन भी बारदाना और कांटे तक नहीं भेजे जा सके हैं। गेहूं खरीद को लेकर बरती जा रही लापरवाही का कारण है कि एक केंद्रों पर अभी तक एक भी दाना नहीं खरीदा जा सका है। जबकि सरकार की ओर से दस हजार मिट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा है। इन हालातों से नहीं लगता कि लक्ष्य पूरा करना तो दूर करीब तक भी नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
हर वर्ष सहकारी समितियों के माध्यम से गेहूं की खरीद होती है। हरिद्वार प्रदेश का प्रमुख गेहूं उत्पादक जिला है। इसलिए यहां गेहूं की खरीद पर ज्यादा जोर रहता है। पिछले साल यहां 18 खरीद केंद्र खोले गए थे जो इस साल बढ़ाकर 21 कर दिए। सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। एक अप्रैल से केंद्र खोलकर गेहूं की खरीद शुरू होनी थी। गेहूं की खरीद करने के लिए जिले में 21 स्थानों पर केंद्र खोल दिए हैं। 16 दिनों बाद भी इन खरीद केंद्रों पर एक भी दाना गेहूं का नहीं खरीदा जा सका है। इसकी मुख्य वजह यह मानी जा रही है कि खरीद केंद्र खोलने के नाम पर केवल बोर्ड लगा दिए गए हैं। अधिकतर केंद्रों पर बारदाना नहीं पहुंचा है। वहीं कर्मचारियों की भी कमी है। 30 जून तक यह खरीद केंद्र अस्तित्व में रहेंगे।
विज्ञापन
-------------
यहां बनाए गए केंद्र
नारसन, झबरेड़ा, लहबोली, मंगलौर, लाठरदेवा, बेलड़ा-2, भगवानपुर, चुड़ियाला, डाडा जलालपुर, बुग्गावाला, बहादराबाद, हद्दीवाला, लालढांग, बादशाहपुर, पथरी, दाबकी कलां, भिक्कमपुर, रायसी, बहादरपुर खादर, गोवर्धनपुर, मोहनावाला ।
विज्ञापन
---------
पशुओं के लिए चारा और पानी का भी इंतजाम नहीं
गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए ठंडे पानी के साथ पशुओं के लिए भी चारे और पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक किसी भी केंद्र पर इसकी व्यवस्था नहीं है।
----------------
गेहूं खरीद केंद्रों के लिए बारदाना जिले में पहुंच गया है, शीघ्र ही सभी केंद्रों पर पहुंचा दिया जाएगा। जहां कर्मचारियों की कमी होगी पूरी की जाएगी। उम्मीद हैं कि जल्द ही केंद्रों पर गेहूं की खरीद होने लगेगी। केंद्रों पर किसानों और उनके पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था के लिए मंडी समिति का पत्र लिखा जाएगा।
- सहकारिता आरसी यादव, सहायक निबंधक/नोडल अधिकारी गेहूं खरीद केंद
-------------
केवल बोर्ड लगा दिया खरीद केंद्र पर
पथरी। क्षेत्र में बादशाहपुर, पथरी, व कटारपुर में सहकारी समितियां है। पथरी व कटारपुर में अभी तक सरकारी गेहूं खरीद केंद्र नहीं खोला गया है। बादशाहपुर किसान सेवा सहकारी समिति से जुड़े रानीमाजरा के खाद गोदाम पर सरकारी गेहूं खरीद केंद्र का बैनर लगा दिया गया है। लेकिन इस पर अभी तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है। रानीमाजरा के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सैनी, सुशील सैनी, देशराम सैनी, जगपाल सिंह चौहान आदि किसानों का कहना है कि इस सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर अभी तक बारदाना व पल्लेदार उपलब्ध नहीं है। इस सहकारी समिति के सचिव चरण सिंह का कहना है कि अभी तक कोई किसान गेहूं खरीद केंद्र पर अनाज लेकर नहीं आया है। दूसरी ओर जिवेंद्र तोमर, प्रणव यादव, सत्यकुमार, बीर सिंह चौधरी, सत्यवीर सिंह आदि किसानों का कहना है कि पथरी व कटारपुर स्थित सहकारी समितियों पर अभी तक सरकारी गेहूं खरीद केंद्र नहीं खोला गया है। जिससे क्षेत्र के करीब बीस गांवों के ग्रामीण अपना अनाज सरकारी दाम पर नहीं बेच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम व जिला सहायक निबंधक से शीघ्र ही इन दोनों स्थानों पर सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग की है।