फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   diwali 2020: boom in market for Dhanteras, traders expect 120 crore to trade

Diwali 2020 : धनतेरस के लिए सजा बाजार, व्यापारियों को उम्मीद 120 करोड़ होगा व्यापार

Fri, 13 Nov 2020 11:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
diwali 2020: boom in market for Dhanteras, traders expect 120 crore to trade
उत्तराखंड में धनतेरस - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन तक चलने वाले दीपावली पर्व को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। आज धनतेरस के साथ दीप पर्व का श्रीगणेश होगा। धनतेरस पर खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए शोरूम और दुकान आकर्षक ऑफर दे रहे हैं।

विज्ञापन


धनतेरस के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया है। इलेक्ट्रॉनिक, सराफा और फर्नीचर बाजार में किश्तों पर भी सामान उपलब्ध है। मोबाइल, एलईडी टीवी, कार, बाइक, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत तमाम तरह के सामान की जबरदस्त बिक्री की उम्मीद से कारोबारियों ने 120 करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा रकम ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में खर्च होने की उम्मीद है। शहर में ज्वालापुर, कनखल और रानीपुर मोड़ में ज्वेलरी के तमाम शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकानों के अलावा कपड़े फुटवियर बाजार में ग्राहक बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार की ब्रिकी ने भी पकड़ा जोर

ऑटोमोबाइल्स के बाद सबसे ज्यादा रकम इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों पर खर्च किए जाने की उम्मीद है। बाजार में स्मार्ट मोबाइल, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी, टैब आदि की खासी बिक्री हो रही है। कई कंपनियां एक्सचेंज ऑफर लेकर आई है, जबकि इंस्टॉलमेंट में भी ये सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम में सबसे ज्यादा डिमांड वर्तमान में इंडक्शन, माइक्रोवेव, वाशिंग मशीन, आरओ वाटर प्यूरिफायर की मांग सबसे अधिक है।

ऑटोमोबाइल बाजार में 60 फीसदी कारोबार की उम्मीद

नवोदय नगर हरिद्वार ग्रीन स्थित अर्जित टीवीएस के शोरूम संचालक संचित डागर ने बताया कि धनतेरस पर डिलीवरी के लिए 70 बाइकों की बुकिंग कर चुके हैं। शुरू में तो बाजार में अनिश्चितता के माहौल को देखकर चिंता थी। लेकिन बीते पांच दिनों में ग्राहकों का सकारात्मक रुझान देखकर राहत मिली है। शोरूम में वाहनों की डिलीवरी के लिए विशेष तैयारी की गई है।

स्टील के बर्तनों की सबसे अधिक मांग

बर्तन कारोबारी गौरव सचदेवा ने बताया कि स्टील के बर्तन की डिमांड बढ़ी है। डिनर सेट, गिलास, थाली, चम्मच, लोटा, डोंगे, कटोरी की खरीद शुरू हो गई है। तांबे और पीतल के बर्तन भी ट्रेंड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टील के अलावा नॉन स्टिक बर्तन भी डिमांड में हैं। इंडक्शन कूकर और कढ़ाई की भी अच्छी बिक्री हो रही है।


सोने चांदी की खरीद भी हुई शुरू

सराफा कारोबारी विजय सोनी ने बताया सोने चांदी के दाम घटने से बाजार में ग्राहकों की संख्या बड़ी है। पहले चांदी के आभूषण की डिमांड अधिक थी। अब सोने के हल्के आभूषणों की भी मांग बढ़ रही है। लोग शादी विवाह के लिए भी आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। अब व्यापार मे बड़े सुधार की उम्मीद है।

50 लाख के मिठाई के कारोबार की उम्मीद

त्योहारी सीजन मिठाई की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ। मिठाई विक्रेताओं ने दीपावली पर्व के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिलेभर में 70 लाख रुपये से अधिक की मिठाई का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। मिष्ठान भंडारों ने इस बार मिठाई के विभिन्न वैरायटी बनाई हैं। इनमें अंजीर रोल, कटलस, डायमंडस, बादाम कतली, केक, भुजिया, पिस्ता, पान, गिलोरी वैरायटी प्रमुख रूप से अलग वैरायटी के रूप में बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed