{"_id":"5751cc754f1c1b6a7910a396","slug":"pulis-lain-mein-mahila-abhyarthee-ne-khaaya-jahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में महिला अभ्यर्थी ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में महिला अभ्यर्थी ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रोशनाबाद में पुलिस लाइन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने के बाद एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देनी चाही। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने युवती को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मंगलौर के गांव कुमराडी की 23 वर्षीय पोपल पुत्री ऋषिपाल शुक्रवार को पुलिस लाइन में चल रही कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता प्रक्रिया में शामिल होने आई थी। लंबी कूद में असफल रही अभ्यर्थी फेल हो गई। कुछ ही देर बाद पुलिस लाइन कैंपस में सम्मेलन कक्ष के पास युवती अचेत अवस्था में मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। अन्य महिला अभ्यर्थियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जहर खा लेने की पुष्टि की। हालत गंभीर होने पर युवती को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि युवती ने जहर कब और क्यों खाया ये उसकी हालत में सुधार होने के बाद ही पता चल सकेगा। परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन