फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Provisional reservation for Panchayat elections will be issued today

आज जारी होगा पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम आरक्षण

Wed, 06 Jul 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Provisional reservation for Panchayat elections will be issued today
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज (बृहस्पतिवार) को अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया जाएगा। आरक्षण पर ग्रामीणों की निगाहें लगी हुई हैं क्योंकि आरक्षण के बाद ही दावेदारों के चुनाव लड़ने की स्थिति साफ हो सकेगी। 318 ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों पर आरक्षण जारी किया जाएगा। उधर, हाईकोर्ट के चुनाव कराने संबंधी आदेश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जिला और क्षेत्र पंचायत सीटों के परिसीमन के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सात जुलाई को अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें पंचायतों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समेत महिलाओं के लिए सीटें सुरक्षित की जाएंगी। इसमें 318 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद, 221 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 44 जिला पंचायत सदस्य और छह ब्लॉक प्रमुख पदों समेत आरक्षण जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

अनंतिम आरक्षण पर आठ और नौ जुलाई को ग्रामीणों से आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 11 और 12 जुलाई को आपत्तियों का निस्तारण कर 13 जुलाई को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 14 जुलाई को आरक्षण के प्रस्ताव पंचायत राज निदेशालय और 16 जुलाई को चुुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग को भेज दिए जाएगा। इससे परिसीमन के बाद अब आरक्षण पर ग्रामीणों की नजर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण अपने गुणा भाग से आरक्षण होने का गणित फिट कर रहे हैं। उधर, पांच जुलाई को हाईकोर्ट की ओर से अगस्त के प्रथम सप्ताह में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के सरकार को निर्देश दिए जाने से दावेदार और अधिक सक्रिय हो गए हैं क्योंकि अब अगस्त में चुनाव होने लगभग तय माने जा रहे हैं।

अनंतिम आरक्षण तैयार किया जा रहा है, जो सात जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी कर दिया जाएगा। इस पर ग्रामीणों की आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम आरक्षण भी डीएम जारी कर देंगे।
-अतुल प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed