संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग से जुड़े कई संगठनों ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद व्यवसायियों की समस्याओं को अवगत कराया। सीएम ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
रविवार को आस्था पथ पर स्वामी वामदेव की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टूर ऑपरेटर एसोसिएशन उत्तराखंड, टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन, हरिद्वार होटल एसोसिएशन, टेंपो ट्रैवल एसोसिएशन, हरिद्वार ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन, धर्मशाला समिति आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने सीएम से मुलाकात की। व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि हाल ही में कुछ कुछ समस्याओं का निराकरण किया गया है। उसी प्रकार अन्य समस्याओं को भी दुरुस्त करने के लिए अपने उच्च अधिकारियों को आदेशित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा की पोर्टल में जो विसंगतियां हैं उन्हें भी जल्दी दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आज होने वलो चक्काजाम को संगठन ने वापस ले लिया। सोमवार को पर्यटन कार्यालय पर काले झंडे लेकर प्रदशन किया जाएगा। इस दौरान आशुतोष शर्मा, अभिषेक अहलूवालिया, गिरीश भाटिया, दीपक भल्ला, अंजीत कुमार, विजय शुक्ला, अजय डबराल, अर्जुन सैनी, सुनील सैनी, सुनील जयसवाल, संजय शर्मा, इकबाल सिंह, हरीश भाटिया, देव कैंथुरा आदि शामिल रहे।