{"_id":"27f76a5c5895a6fb520c5a3f1fc3bd0d","slug":"pressure-will-be-applied-on-traffic-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर लागू होगा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर लागू होगा प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बसंत पंचमी स्नान पर्व पर यातायात का दबाव बढ़ने पर ही प्लान लागू होगा। हाईवे पर कोई डायवर्जन की व्यवस्था लागू नहीं की गई है। लेकिन भारी वाहन हाईवे पर नहीं दौड़ सकेंगे। शहर के अंदर भी भीड़ का दबाव होने पर यातायात प्लान लागू होगा।
विज्ञापन
कल (आज) बसंत पंचमी का स्नान पर्व है। अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद कम ही है। इसलिए यातायात प्लान को लेकर कोई रणनीति नहीं बनाई गई है। यदि हाईवे पर चौपहिया वाहन की भीड़ अधिक होगी तब भी यातायात व्यवस्था लागू होगी। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात अर्द्धकुंभ मेला श्वेता चौबे ने बताया कि शुक्रवार को हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य ही रहेगी। यदि दिल्ली से आ रहे चौपहिया वाहन की संख्या अधिक होती है तब चौपहिया को शंकराचार्य चौक से सीधे बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क कराएंगे। बिजनौर से भी वाहन सीधे ही ऋषिकेश-देहरादून जा सकेंगे पर यातायात का दबाव होने पर वाया चीला मार्ग होते हुए भेजे जाएंगे। देहरादून ऋषिकेश से वाहन सीधे ही दिल्ली जा सकेंगे। यदि दबाव बढ़ता है तब उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में बनी पार्किंग का इस्तेमाल होगा। एएसपी ने बताया कि भारी वाहन शुक्रवार को हाईवे पर नहीं चल सकेंगे। शाम को गंगा आरती के बाद यदि स्थिति सामान्य रहती है तब देर रात भारी वाहन चल सकेंगे। शहर के अंदर भी यातायात प्लान लागू नहीं होगा पर भीड़ के अनुसार ही तत्काल व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन