{"_id":"694531e8afaba883da0b488f","slug":"pressure-was-created-for-marriage-obscene-pictures-were-made-viral-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-142386-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शादी के लिए दबाव बनाया, अश्लील तस्वीरें वायरल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शादी के लिए दबाव बनाया, अश्लील तस्वीरें वायरल की
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को शादी के लिए मजबूर करने के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी गईं। पुलिस ने देवबंद निवासी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी सहारनपुर जनपद के देवबंद निवासी अक्षय सिंह से रिश्तेदारी के माध्यम से पहचान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि आरोपी ने इसका गलत फायदा उठाते हुए उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी तो अक्षय ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह उसके अलावा किसी और से शादी नहीं कर सकती।
आरोप है कि युवक ने जान से मारने की धमकी दी और बात न मानने पर अश्लील व आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। युवती ने बताया कि युवक के परिजनों से शिकायत करने पर भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।