{"_id":"6142304c8ebc3eb3bc3e8a0f","slug":"prepaid-passenger-vehicle-operation-started-in-zero-zone-haridwar-news-drn3905084101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो जोन में प्रीपेड सवारी वाहन संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरो जोन में प्रीपेड सवारी वाहन संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरो जोन में सवारी वाहनों के संचालन के लिए बुधवार से प्रीपेड व्यवस्था शुरू हो गई। प्रीपेड व्यवस्था में नगर निगम में पंजीकृत कराने वाले तांगे, ई-रिक्शा और आटो अपने नंबर से संचालित होंगे। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने पोस्ट आफिस के निकट स्टैंड से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर व्यवस्था का शुभारंभ किया।
पोस्ट आफिस से भीमगोड़ा बैरियर तक जीरो जोन है। इसी क्षेत्र में हरकी पैड़ी और अपर बाजार है। सवारी वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने जीरो जोन में प्रीपेड सवारी वाहनों का संचालन शुरू करवाया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे जीरो जोन में वाहनों का दबाव कम होगा। श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। पंजीकृत सवारी वाहन संचालकों को भी फायदा होगा। एक बार में पांच-पांच ऑटो और ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। सवारियां भरने के लिए नंबर लगाने से पहले वाहन चालकों को नगर निगम के स्टैंड स्थित काउंटर से पर्ची कटवानी होगी।
मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि 250 वाहनों का पंजीकरण किया गया है। स्टैंड पर सवारियां भरने के लिए आने वाले वाहनों के खड़े होने लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। संचालित वाहनों में प्रति सवारी का किराया भी निर्धारित किया गया है। इससे श्रद्धालुओं से अधिक रुपये लेने की शिकायतें नहीं मिलेंगी। इस दौरान मेयर अनीता शर्मा, पार्षद विनीत जौली, अनिरुद्ध भाटी, संजय चोपड़ा, संजीव नैय्यर, सचिन झा, विशाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------------
किराया सूची
- ऑटो 20 रुपये प्रति सवारी और चार सवारियां बैठाई जाएंगी
- ई-रिक्शा 20 रुपये प्रति सवारी और चार सवारियां बैठेंगी
- तांगा 20 रुपये प्रति सवारी और छह सवारियां बैठेंगी
- पैडल रिक्शा 25 रुपये प्रति सवारी और दो सवारियां बैठेंगी