फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Power out for five hours; people inconvenienced.

Haridwar News: ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पांच घंटे बंद रही बिजली, लोग हुए परेशान

Thu, 01 Oct 2026 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Power out for five hours; people inconvenienced.
- ज्वालापुर के पीठ बाजार और आसपास के इलाकों में आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन

- कारोबार प्रभावित, पूर्व में सूचना न देने से लोग नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर के पीठ बाजार और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर में 12:30 बजे बंद हुई बिजली शाम तक 5:30 बजे के बाद बहाल हो सकी। करीब पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रहने से घरों के कामकाज के साथ दुकानों और छोटे कारोबार पर भी असर पड़ा। व्यापारियों ने ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि कटौती की पहले सूचना दी जाती तो परेशानी कम हो सकती थी।
बृहस्पतिवार को विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर प्रथम के उपसंस्थान पुल जटवाड़ा के पीठ बाजार फीडर में ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया गया। इसके लिए दोपहर करीब 12:30 बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। पीठ बाजार, मेहतान, लोधा मंडी, रेलवे रोड, श्यामनगर, कस्साबान, हज्जवान, चौहानान और सोनिया बस्ती समेत आसपास के इलाकों में बिजली न होने से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। बिजली पर निर्भर दुकानों का काम भी प्रभावित हुआ। आटा चक्की, वेल्डिंग, फर्नीचर, फोटो कॉपी, प्रिंटिंग सेंटर, साइबर कैफे और इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत की दुकानों पर काम अटक गया।
विज्ञापन

कई कारोबारियों को ग्राहकों का काम तय समय पर पूरा करने में दिक्कत आई। शाम करीब 5:30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि आपात स्थिति को देखते हुए ट्रांसफार्मर बदला गया। काम पूरा होने के बाद शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed