{"_id":"6b0accad5c6d50c4c00c5e5b","slug":"power-cuts-in-bhupatwala-and-jwalapur-cause-hardship-for-residents-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-157195-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: भूपतवाला और ज्वालापुर में बिजली कटौती से लोगों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: भूपतवाला और ज्वालापुर में बिजली कटौती से लोगों ने झेली परेशानी
Sat, 28 Nov 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
- भूपतवाला में सात घंटे तो ज्वालापुर में बार-बार बंद होती रही आपूर्ति
हरिद्वार। धर्मनगरी में बिजली कटौती ने शनिवार को लोगों की परेशानी बढ़ा दी। भूपतवाला में मरम्मत कार्य के चलते करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही जबकि ज्वालापुर में अलग-अलग समय पर कई बार बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली संकट का असर घरों से लेकर बाजारों तक देखने को मिला। कारोबार प्रभावित होने के साथ ही लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। भूपतवाला क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने 33 केवी फीडर शांतिकुंज पर एएएसी कंडक्टर बदलने और मरम्मत का काम कराया। इसके चलते उपसंस्थान भूपतवाला से जुड़े पावनधाम फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे बंद कर दी गई। करीब सात घंटे बाद शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। शांतिकुंज, सप्तसरोवर, दुधाधारी चौक, शिवनगर, भारत माता पुरम, आरटीओ चौक, पावनधाम, मुखिया गली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं होने से लोगों के घरेलू काम प्रभावित हुए। पानी की मोटरें नहीं चलने से कई परिवारों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। वहीं ज्वालापुर में भी बिजली की आंख मिचौली ने उपभोक्ताओं को परेशान रखा। विद्युत वितरण खंड की प्रथम सब डिविजन में सुबह नौ से 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद दोपहर एक से दो बजे और शाम चार से पांच बजे तक भी बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के अनुसार पुल जटवाड़ा बिजलीघर में फॉल्ट आने के कारण सुबह आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके बाद फॉल्ट ठीक करने और रखरखाव कार्य के चलते दोबारा कटौती करनी पड़ी। ज्वालापुर की द्वितीय सब डिविजन में भी हालात अलग नहीं रहे। यहां सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच पांच बार बिजली आपूर्ति बंद हुई, जबकि शाम को भी तीन बार कटौती की गई। फाउंड्री गेट बिजलीघर में रखरखाव कार्य को इसका कारण बताया गया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता दीपक सैनी ने बताया कि भूपतवाला उपसंस्थान क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन किया गया रा।