फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police on alert mode with paramilitary force

अर्धसैनिक बल के साथ अलर्ट मोड पर पुलिस

Fri, 28 Jan 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Police on alert mode with paramilitary force
हरिद्वार शहर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : HARIDWAR
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारी के बीच पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हर विधानसभा में अर्द्धसैनिक बलों के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजारों और स्थानों पर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

धर्मनगरी में 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले हर छोटी-छोटी तैयारी को पूरा किया जा रहा है। मतदेय स्थलों और बूथों का मुआयना पुलिस कर रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी ओर से पूरी ताक झोंकनी शुरू कर दी है। प्रशासन मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। जनपद में अर्द्धसैनिक बल भी पहुंच चुका है। जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने पैरामिलट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च ज्वालापुर कोतवाली से शुरू होकर कस्सावान, ऊंचापुल, लाल मंदिर, आर्य नगर, शंकर आश्रम चौक, रानीपुर मोड, भगत सिंह चौक, सेक्टर 2, रेलवे स्टेशन ज्वालापुर पहुंचा और यहीं पर समाप्त हुआ। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि जनता से आगामी विधानसभा चुनाव को कोविड के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed