{"_id":"90eb84e8c435f5e5d65c2428a7c315e3","slug":"police-line-is-positioned-in-the-rape-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में तैनात है रेप का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में तैनात है रेप का आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। युवती से रेप का आरोपी पुलिसकर्मी अब पुलिस लाइन रोशनाबाद में तैनात है। हालांकि अभी तक उच्चाधिकारियों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिसकर्मी रणवीर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पुलिसकर्मी चार साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और शादी के लिए दबाव बनाने पर मारपीट कर हत्या की धमकी दी गई। उच्चाधिकारियों की ओर से पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था तब कहीं जाकर शुक्रवार को पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। रानीपुर कोतवाली में तैनात रहा पुलिसकर्मी अब पुलिस लाइन में तैनात है। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यदि साक्ष्य पाए जाते हैं तो पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन