फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police deployed in the locality after conflict between two parties

Haridwar News: दो पक्षों में संघर्ष के बाद मोहल्ले में पुलिस तैनात

Mon, 08 Jul 2024 03:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Police deployed in the locality after conflict between two parties
हरिद्वार। ज्वालापुर के घोसियान में हुए दो पक्षों के बीच संघर्ष के बाद एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के की वजह से पुलिस सतर्कता बरत रही है। इधर, क्रॉस मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया था। अब पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात घोसियान मोहल्ले में दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हो गया था।
एक पक्ष के तासीन निवासी घोसियान ने मुन्ना, मनीष, योगेश व चार-पांच अज्ञात निवासीगण चाकलान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उन्होंने कार से आ रही महिलाओं को रास्ते में रोककर अभद्रता की। फिर मिलकर जावेद निवासी घोसियान को पीटा और गाड़ी मे तोड़फोड़ कर दी। अन्य लोगों पर पथराव किया। दूसरे पक्ष के सुनील चौहान निवासी चाकलान ने जावेद उर्फ बाबू, तासीन, वसीम, फैजल निवासी घोसियान व 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसके पुत्र वैभव चौहान से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किया गया। फिर पथराव कर दिया गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एहतियातन पुलिस बल तैनात है। शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed