फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police arrested Praveen Yadav

पुलिस ने प्रवीण यादव को किया गिरफ्तार

Thu, 15 Sep 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 15 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 निर्मल विरक्त कुटिया प्रकरण के बड़ा मुद्दा बनने के बाद हरिद्वार पुलिस ने कुटिया से जुड़े एक पुराने मामले में एक पक्ष के प्रवीण यादव को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से प्रवीण यादव को जेल भेज दिया गया है।  

पुलिस के अनुसार वर्ष 2009 में निर्मल विरक्त कुटिया के तत्कालीन प्रबंधक भगवंत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सुखदेव सिंह नामधारी और प्रवीण यादव समेत कई लोगों ने उनका फर्जी त्याग पत्र तैयार कर एक नई ट्रस्ट बनाकर उसे पंजीकृत करा लिया। इस मामले में तब  कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में एक बार आरोप पत्र तैयार हुआ, लेकिन भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह नामधारी के आरोपी होने के चलते आरोप पत्र रोका गया। इसके बाद आरोप पत्र को फाइनल रिपोर्ट में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में एसएसपी रहे अरुण मोहन जोशी ने मामले की फाइल एक बार फिर से खोली, तब से यह फाइल खुली ही हुई है। एसओ श्यामपुर अनुज सिंह इसकी जांच कर रहे थे। बुधवार देर रात एसओ श्यामपुर अनुज सिह, एसओ कनखल रितेश शाह, एसओ रानीपुर प्रदीप बिष्ट की अगुवाई में पहुंचे पुलिस फोर्स ने भेल के सेक्टर चार में रह रहे आरोपी प्रवीण यादव को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। उधर दूसरी ओर प्रवीण यादव के परिजनों ने मानव अधिकार आयोग को पत्र भेजकर अधिकारियों पर गलत तरीके से गिरफ्तारी करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed