फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police and paramilitary forces conducted checking campaign at Har ki Pauri

Haridwar News: पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने हरकी पैड़ी पर चलाया चेकिंग अभियान

Wed, 28 May 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary forces conducted checking campaign at Har ki Pauri
हरिद्वार। चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया। घाटों पर घूमने वाले लोगों से भी पूछताछ की और उन्हें दोबारा बिना वजह घूमने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर कोतवाल रितेश शाह की अगुवाई में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहनता से जांच की। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें, किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed