फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Plot grab charge

भूखंड हड़पने का आरोप, दंपति पर केस दर्ज

Sun, 18 Aug 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Plot grab charge
मुजफ्फरनगर की एक बुजुर्ग महिला ने अपने रिश्तेदारों पर भूखंड हड़पने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में मिथलेश गुप्ता निवासी नंदन विला मल्लुपुरा सरवट रोड़ मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसके पति जल निगम में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। उसके जेठ रूपचंद गुप्ता की नातिन मीनू उनके पास यहां दो वर्ष तक रही थी, जिसकी शादी भी उन्होंने ही की थी। इसी दौरान उसके पति की मौत हो गई। आरोप है कि मीनू बंसल ने खुद को उनकी पुत्री दर्शाकर शिवलोक कालोनी में उनके बेशकीमती भूखंड का दान पत्र अपने पति जनेश बंसल निवासी आनंदपुरी सिविल लाइन मुजफ्फरनगर के नाम कर दिया। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed