फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pink Vending Zone is waiting for the color of business to rise

पिंक वेंडिंग जोन तैयार, लेकिन सूना है बाजार

Tue, 08 Mar 2022 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
Pink Vending Zone is waiting for the color of business to rise
सुनसान पड़ा पिंक वेंडिंग जोन । - फोटो : HARIDWAR
राज्य का पहला पिंक वेंडिंग जोन नगर निगम की ओर से बनाकर तैयार कर दिया गया। उद्घाटन के इंतजार में बाजार सूना है। 100 कियोस्क वाले बाजार में केवल 33 का ही आवंटन हो सका है। अब आचार संहिता खत्म होने का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

रोड़ी बेलवाला में नगर निगम ने राज्य का पहला पिंक वेंडिंग जोन पिछले साल बनाकर तैयार कर दिया था। इस जोन में महिलाओं के लिए 100 कियोस्क बनाए गए हैं। जिनमें महिलाएं स्वरोजगार कर सकेंगी। इन कियोस्को के निर्माण में 20 फीसदी अनुदान है। राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को मुख्यमंत्री को उद्घाटन करना था। तब मुख्यमंत्री नहीं आ सके। आज तक भी जोन उद्घाटन की बाट जो रहा है। हालांकि, पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद करीब 33 दुकानें आवंटित हो गई। इसके बाद आचार संहिता लगने से पंजीकरण भी थम गया। ऐसे में अब आचार संहिता के खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद पंजीकरण कर आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

स्मार्ट वेंडिंग जोन का भी नहीं हुआ उद्घाटन
बिरला घाट के पास नगर निगम की ओर से बनाए गए स्मार्ट वेंडिंग जोन का भी आज तक उद्घाटन नहीं हो पाया है। जबकि इसे बने हुए करीब एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण की प्रक्रिया आचार संहिता लगने के कारण रुकी हुई है। पिंक वेंडिंग जोन में 33 दुकानों का आवंटन हो चुका है। आचार संहिता के बाद जल्द पंजीकरण शुरू होगा। वेंडिंग जोन से रेहड़ी-पटरी आदि लघु व्यापारियों की मांग लंबे समय बाद पूरी होने को है।

- संजय चोपड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष, लघु व्यापार एसोसिएशन
पिंक वेंडिंग जोन का शुभारंभ कर दिया गया था। आचार संहिता के बाद पंजीकरण व आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी। वेंडिंग जोन में दुकानों पर लोग कार्य कर रहे हैं।
- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed