{"_id":"60fb11eb8ebc3e583f063ab5","slug":"people-ready-for-change-of-power-brahmachari-haridwar-news-drn385356227","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार: ब्रह्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार: ब्रह्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति का सदस्य बनाए जाने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार से परेशान जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है।
भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम में आयोजित स्वागत समारोह में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को चुनाव घोषणा पत्र समिति का सदस्य नियुक्त कर हरिद्वार का गौरव बढ़ाया है। महिला कांग्रेेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा और प्रदेश महासचिव शशी झा ने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर है। कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी और महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को चुनाव घोषणा पत्र समिति में सदस्य बनाए जाने से युवा कार्यकर्ताओं में जोश है।
सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है निष्ठा से निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव नलिनी दीक्षित, दीपक जखमोला, पार्षद महावीर वशिष्ठ, कैलास भट्ट, सेवादल प्रदेश प्रवक्ता बलराम गिरी कड़क, नीरव साहू, प्रदेश युवा प्रवक्ता तुषार कपिल, जिला उपाध्यक्ष विकास चंद्रा आदि मौजूद रहे।