फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People of the state disillusioned with BJP-Congress

प्रदेश की जनता का भाजपा-कांग्रेस से हुआ मोहभंग

Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
People of the state disillusioned with BJP-Congress
उत्तराखंड के बसपा अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा और कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। अब आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी लोगों को तीसरा विकल्प देने का काम करेगी।
विज्ञापन

फेरूपुर और नसीरपुर कलां में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम के सम्मान में आयोजित समारोह में सांसद प्रतिनिधि रहे शुभम सैनी अपने साथियों के साथ भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। शुभम सैनी का कहना है कि भाजपा में उनकी और उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही थी। इसलिए उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि आगामी चुनावों में बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर भारी पड़ने जा रही है। दोनों दलों से कार्यकर्ताओं का आना जाहिर करता है कि बसपा का जनाधार बढ़ रहा है। इस दौरान मोहम्मद शहजाद, यूनुस अंसारी, इरशाद अली, मुकर्रम अंसारी, मुंशी शकील, मोनू राणा, जाफिर हसन, पंकज सैनी, रामकुमार राणा, इकराम अंसारी, डॉ नाथीराम, इरशाद अली, शुभम सैनी आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed