फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People of Sikh society met DM

डीएम से मिले सिख समाज के लोग

Thu, 09 Dec 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
People of Sikh society met DM
जिलाधिकारी को ज्ञापन देते गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी प्रकरण को हल करने की मांग को लेकर गुरु नानक देव धर्म प्रचार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय से मिला। डीएम को ज्ञापन देकर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी की मांग को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि सिख समाज की कई वर्षों से चली आ रही गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी की हरकी पैड़ी के पास की मांग का समाधान जल्द किया जाए। हरकी पैड़ी पर गुरु नानक देव का इतिहास बरकरार रखने के लिए कुछ स्थान दिया जाए। अलकनंदा होटल के समीप उत्तराखंड सरकार की ओर से यूपी को होटल बनाने के लिए भूमि दी गई। जहां भगीरथ होटल बनाया जा रहा है। उसी की तर्ज पर सिख समाज को भी उसके पास में ही भूमि देकर वर्षों पुरानी सिख समाज की मांग को पूरा किया जाए। मांग उठाई कि हाल ही में बनी नई कमेटी में सिख समाज से केवल हरजीत सिंह दुआ का नाम शामिल किया गया है। शहर के सिख समाज की कमेटी और गुरुद्वारों से भी कुछ लोगों को इस कमेटी में शामिल किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अनूप सिंह सिद्धू, बाबा पंडित, उज्जल सिंह, हरभजन सिंह, बलविंदर सिंह, लाहोरी सिंह, हरभजन सिंह बाजवा, सोनू सिंह, सतपाल सिंह चौहान, सुखदेव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed