फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People bitten by a commotion in Kotwali Jwalapur

ज्वालापुर कोतवाली में लोगों ने काटा हंगामा

Sun, 03 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sun, 03 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
People bitten by a commotion in Kotwali Jwalapur
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। युवती के गैर समुदाय के युवक से निकाह कर धर्म परिवर्तन के मामले ने तूल पकड़ लिया। रविवार को गुस्साए ब्राह्मण समाज के लोगों और व्यापारियों ने ज्वालापुर कोतवाली का घेराव कर हंगामा काटा। लड़की को वापस दिलाने की मांग कर रहे लोगों की सीओ और कोतवाली प्रभारी से नोंकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद आखिरकार युवती के भाई की तरफ से दी गई तहरीर पर युवक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

एक 24 वर्षीय युवती प्रेम प्रसंग के चलते आफाक पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला घोसियान के साथ चली गई थी। भाई की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने युगल को नैनीताल से ढूंढ निकाला था। एक जून को ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस की मौजूदगी में युवती ने युवक को अपना शौहर बताते हुए कहा था कि उसने धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया है और अब अपना नाम तमन्ना रख लिया है। हालांकि, नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह के आदेश पर युवती को नारी निकेतन देहरादून भेजा गया है और युवक को उसके परिजन के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह बड़ी संख्या में ज्वालापुर के ब्राह्मण समाज से जुड़े लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए और मामले को शहर की सांप्रदायिक एकता के लिए चुनौती बताते हुए युवती को वापस दिलाने की मांग प्रशासन से की। फिर वे सब जुलूस के रूप में सीधे कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे। उनकी सीओ सदर जेपी जुयाल और कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत से नोंकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए।  युवती को वापस उसके परिजनों को सौंपा जाए। करीब एक घंटे तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा। आखिर में युवती के भाई ने युवक आफाक और उसके पिता पर बहन की अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक कर देने के लिए डराने धमकाने और दबाव डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के बयान से साफ होगी तस्वीर
हरिद्वार। युवती के परिजनों का आरोप है कि देहरादून में नारी निकेतन में उससे मिलने गए थे, पर उनकी मुलाकात नहीं कराई गई। अब पुलिस युवती को बयान के लिए कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। युवती के बयान पर ही तस्वीर साफ हो सकेगी।


ये रहे प्रदर्शनकारियों में शामिल
हरिद्वार। प्रदर्शनकारियों में विहिप के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, हिंदू जागरण मंच के नेता नाथीराम सैनी, शशिकांत वशिष्ठ, वीरेंद्र कीर्तिपाल, उज्जवल पंडित, विपिन गुप्ता, राजीव तुम्बडिया, सौरभ सिखौला, अभिषेक गौड़, जितेंद्र चौहान, आलोक चौहान, अंकुर पालीवाल, बानी खेवड़िया, अमर आत्रेय, सचिन लुटिया, अरविंद मंगल, मनोज सिखौला समेत लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed