फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People are dying of hunger in Ghaziwali village

Uttarakhand Lockdown: हरिद्वार के गाजीवाली गांव में लोगों के भूखों मरने की नौबत

Tue, 07 Apr 2020 01:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
People are dying of hunger in Ghaziwali village
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कांगड़ी और गाजीवाली गांव के मजदूर और पीड़ित परिवारों ने प्रशासन पर उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस के चलते ग्रामीण अपने घरों के कैद होने को कारण भुखमरी की कगार पर है।

विज्ञापन


थाना श्यामपुर क्षेत्र में पड़ने वाले कई गांव के अधिकतर ग्रामीण दिन में काम कर शाम को राशन लाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, लेकिन लॉकडाउन होने पर ग्रामीण मजदूरी करने नहीं जा पा रहे हैं। अपने घर के अंदर कैद हैं। राज्य सरकार को अंतोदय राशन कार्ड धारक मजदूर और पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराना था, लेकिन अभी तक कांगड़ी व गाजीवाली आदि गांव के गरीब परिवारों को राशन नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इस कारण अधिकतर ग्रामीण भूखे और एक टाइम की रोटी खाने पर मजबूर हैं। कांगड़ी गांव के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, मुन्नू सिंह, राजेंद्र, शांति देवी, जग्गो देवी, रामकुमारी देवी, रेखा देवी, धर्मवीर, केशो, बेबी देवी, शांति देवी, गीता देवी, मिथिलेश, कुसुम, रेखा देवी आदि कहना है कि लॉकडाउन के चलते राज्य सरकार ने राशन देने के लिए कहा था, लेकिन अब तक राशन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में परिवार का पालन पोषण करने में बड़ी परेशानी हो रही है। कांगडी गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार का कहना है कि राज्य सरकार ने चंडीघाट पुल के नीचे तो राशन के पैकेट वितरित कर दिए गए हैं, लेकिन कांगड़ी गांव में अभी तक राशन नहीं बांटा गया। लेखपाल को पीड़ित परिवार में मजदूर और किरायेदारों की पूरी लिस्ट बनाकर दे रखी है। बावजूद इसके अभी तक पता नहीं चला रहा है कि इन गरीब परिवारों को राशन कब तक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed