फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gorkhali Sudhar Sabha's relief team reaches Nepal

Dehradun News: गोरखाली सुधार सभा का सहायता दल पहुंचा नेपाल

Fri, 25 Sep 2026 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Gorkhali Sudhar Sabha's relief team reaches Nepal
देहरादून। नेपाल में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए गोरखाली सुधार सभा का आठ सदस्यीय सहायता दल नेपाल पहुंचा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। टीम का नेतृत्व गोरखाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने किया।
विज्ञापन

वहां पहुंचकर राहत कार्य के दौरान टीम ने बाढ़ प्रभावित पीड़ितों की वास्तविक परिस्थितियों और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। पीड़ितों से सीधे बात कर उनकी व्यथा और कठिनाइयों को समझा गया। पुनर्वास के लिए आई विषमताओं और जरूरतों की सटीक जानकारी के बाद स्थानीय स्वयंसेवकों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंदों को आपदा राहत सामग्री किट वितरित की गई। टीम ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी दौरा किया और अपनी टीम के साथ लगभग 400 आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। गोरखाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि टीम आगामी कुछ दिनों तक नेपाल में रहकर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत सहायता कार्य जारी रखेगी। इस सहायता दल में गोरखा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री अभिषेक शाही, भाजपा दुर्गा मल्ल मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, समाजसेवी टेकू मगर, सूबेदार डम्मर थापा, शाखा अध्यक्ष शंकर थापा, शमशेर थापा, पूर्व प्रधान लव तमांग और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed