फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pensions for 20,000 Elderly Not Released Despite Budget Allocation

Haridwar News: बजट मिलने के बाद भी जारी नहीं की गई 20 हजार बुजुर्गाें की पेंशन

Fri, 26 Jun 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 26 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Pensions for 20,000 Elderly Not Released Despite Budget Allocation
- लापरवाही से लाभार्थियों के बैंक खातों में नहीं पहुंची सहायता राशि
विज्ञापन

- तीन महीने से बुजुर्ग वृद्धा पेंशन की राशि के लिए लगा रहे बैंक के चक्कर
हरिद्वार। बजट जारी होने के बाद भी जनपद के करीब 20 हजार बुजुर्गाें की पेंशन जारी नहीं की गई है। अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही से लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि नहीं पहुंच सकी है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही हैं।
सरकार की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जनपद के एक लाख 19 हजार वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन मुहैया कराई जाती है। इन्हें 1500 रुपये मासिक दिए जाते हैं। अब हर माह पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। मगर जनपद के कुल पेंशनर में से 20 हजार 427 बुजुर्ग ऐसे हैं, जो बीपीएल श्रेणी के है, इसलिए, इनकी पेंशन जारी करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी राज्य सरकार को बजट दिया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, शेष की परेशन राज्य सरकार की ओर से जारी की जाती है। केंद्र सरकार से बीपीएल श्रेणी के पेंशनरों के लिए अप्रैल और मई की सहायता राशि के लिए बजट जारी नहीं किया गया था। इस वजह से इनकी पेंशन राशि रुकी हुई थी। केंद्र सरकार की ओर से दो सप्ताह पहले विभाग को बजट भेजा गया था। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा ने भी दावा किया था कि बजट मिल गया है। उसे पेंशनरों के खातों में एक सप्ताह में ट्रांसफर कर दिया जाएगा लेकिन वह अवकाश पर चले गए और कर्मचारियों की ओर से बजट की राशि बुजुर्गाें के बैंक खातों में नहीं भेजी गई है। इस कारण बुजुर्गाें को पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा है। वह पेंशन के लिए बैंक जा रहे हैं लेकिन बैंक खातों में पैसा नहीं आने से मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। अब तक पेंशनरों के बैंक खातों में क्यों नहीं पहुंची है इसे दिखवाया जाएगा। पेंशन को जल्द जारी कर लाभार्थियों के बैंक खातों में भिजवाया जाएगा। संजय कुमार, निदेशक, समाज कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed