{"_id":"6862d86f1b0f40240908434d","slug":"penalty-imposed-for-fake-attendance-of-employees-and-not-providing-list-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-134900-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कर्मचारियाों की फर्जी उपस्थिति और सूची नहीं देने पर ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कर्मचारियाों की फर्जी उपस्थिति और सूची नहीं देने पर ठोका जुर्माना
विज्ञापन
हरिद्वार। कर्मचारियों की फर्जी उपस्थिति और सूची नहीं देने पर दो फर्माें पर नगर आयुक्त की ओर से एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों फर्माें को कार्यशैली में सुधार न लाने पर ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई है।
नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त नंदन कुमार की ओर से शुभारंभ सर्विसेज ग्राम व पोस्ट लिब्बरहेड़ी और मै. आरके एंड कंपनी, प्राइवेट लिमिटेड न्यू पालम विहार गुरुग्राम पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा है कि फार्मों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि नगर क्षेत्र एवं घाटों पर सफाई व्यवस्था के लिए निगम को उपलब्ध कराई समस्त कर्मचारियों की सूची दें। लेकिन अभी तक फर्म की ओर से कर्मचारियों की सूची नहीं दी गई।
शुभारंभ फर्म की ओर से दी गई सूची के अनुसार अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिससे स्पष्ट होता है कि संबंधित फर्म की ओर से पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों की झूठी उपस्थिति को पंजिका में दर्शाते हुए प्रस्तुत की जा रही है, जो स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी का मामला बन रहा है। साथ ही दोनों फर्म की ओर से नगर निगम को वित्तीय हानि पहुंचायी जा रही है। इसलिए,
विज्ञापन
दोनों फर्म पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। अंतिम चेतावनी दी जाती है कि भविष्य में यदि ऐसा किया गया तो फर्माें को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। कर्मचारियों की शत प्रतिशत सूची और कार्य करेंगे। जुर्माने से किसी भी परिस्थिति में कर्मचारियों का वेतन न रोका जाए। अगर ऐसा भी किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।