फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Patients trounced third day

मरीजों की तीसरे दिन भी फजीहत

Wed, 03 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 03 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों ने डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोगेशन (डीएसीपी) की मांग पर कोई कार्रवाई न होने पर तीसरे दिन भी दो घंटे का ओपीडी बहिष्कार कार्य जारी रहा। ओपीडी बहिष्कार के चलते मरीज 11 बजने का इंतजार करते रहे, लेकिन जिला अस्पताल में तीन मुख्य डाक्टर ओपीडी में नहीं बैठे। मरीज केवल तीन ओपीडी में ही लाइन लगाकर दिखाने को देर समय तक इंतजार करते रहे।

विज्ञापन

बुधवार को तीसरे दिन सरकारी अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों का सुबह नौ बजे से 11 बजे तक का ओपीडी कार्य बहिष्कार जारी रहा। जिला अस्पताल में बैठक करने के बाद 11 बजे से ओपीडी में इलाज शुरू किया, लेकिन अस्पताल के मुख्य डाक्टर हड्डी रोग विशेषज्ञ जेएस चुफाल ऑपरेशन ड्यूटी के चलते हुए ओपीडी में नहीं बैठे। डा. एके पालीवाल की भी ओपीडी नहीं चली। रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी इमरजेंसी में होने के चलते हुए अल्ट्रासाउंड कार्य बाधित रहा। अस्पताल के केवल सर्जन डा. वीपी मौर्या एवं डा. नरेश जौहरी और डा. संदीप निगम की ओपीडी चली। जिनमें मरीजों की भारी भीड़ रही। मरीज ओपीडी में डाक्टरों को दिखाने को लेकर नंबर का इंतजार करते रहे। सेवा संघ के जनपद उपाध्यक्ष डा. संदीप निगम ने बताया कि शासन स्तर से उन्हें आश्वासन नहीं मिला है। जिसके चलते हुए उनका कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार में डा. शशिकांत, डा. भवानी पाल, डा. मनीष दत्त, डा. मनोज द्विवेदी, डा. एचके सिंह, डा. एसएन खान, डा. वीपी मोर्या, डा. नरेश जौहरी, डा. सुब्रत अरोड़ा, डा. निष्ठा गुलाठी, डा. मनोज उप्रेती आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed