{"_id":"6afeff77c5e9cfedd7029874","slug":"patients-suffering-from-cough-cold-and-stomach-ache-increase-due-to-changing-weather-haridwar-news-c-35-1-hrd1014-156849-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बदलते मौसम में बढ़े खांसी-जुकाम और पेट दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बदलते मौसम में बढ़े खांसी-जुकाम और पेट दर्द के मरीज
Thu, 19 Nov 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
सुबह-शाम बढ़ रही ठंड, लापरवाही पड़ रही भारी, पीएचसी में पहुंचे 26 लोग
डॉक्टर ने गर्म कपड़े पहनने और बासी भोजन से परहेज करने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। सर्दियों की दस्तक के साथ ही बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। सुबह और शाम के समय बढ़ रही ठंड के बावजूद गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में 26 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें चार से पांच मरीज उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत से पीड़ित मिले। इसके अलावा खांसी, जुकाम और त्वचा में सूखी खुजली के मरीज भी सामने आ रहे हैं।
पीएचसी के चिकित्सक डॉ. रोशन लाल शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सुबह और शाम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। रात का रखा बासी भोजन खाने से बचें और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। उन्होंने सलाह दी कि सुबह की धूप में कुछ समय बिताएं। उल्टी, दस्त, बुखार या खांसी-जुकाम के लक्षण दिखाई देने पर घरेलू उपचार के भरोसे न रहें, बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से परामर्श लें।