{"_id":"57a3859a4f1c1b035c2b8ba1","slug":"patients-are-provided-soundness-acharya-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगियों को आरोग्यता प्रदान कर रहे आचार्य: रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगियों को आरोग्यता प्रदान कर रहे आचार्य: रामदेव
hridwar uttrakhanda india
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बालकृष्ण के कामों की सराहना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री एवं पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि वह निरंतर जड़ी-बूटियों पर अनुसंधान कर आयुर्वेद के रहस्यों की गुत्थी सुलझा रहे हैं। साथ ही रोगियों को आरोग्य भी प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान कई औषधीय पौधे वितरित किए गए साथ ही आचार्य बालकृष्ण की कई पुस्तकों का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ के योग भवन में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेद से दुनिया को आरोग्यता रूपी वरदान दे रहे हैं। आयुर्वेद चिकित्सा प्राचीन भारतीय ऋषि-मुनियों के गहन शोध और अनुसंधान पर आधारित है। आज अमेरिका के लोग पतंजलि का टूथपेस्ट से दांत साफ करना चाहते हैं। यूरोप के लोग इनके फूड सप्लीमेंट का उपयोग करना चाहते हैं। गडकरी ने महाराष्ट्र में बॉटोनिकल गार्डेन बनाने और हिमालयी जड़ी-बूटियों का संशोधन व संवर्धन करने में पतंजलि के सहयोग की इच्छा जताई है। जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने कहा कि यहां पर योग और आयुर्वेद का अनुपम मिलन रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद और कृषि गौरव पुरस्कारों का वितरण किया गया। जिसमें स्वामी व्रतानंद सरस्वती को आयुर्वेद गौरव, आकाश चौरसिया को कृषि गौरव पुरस्कार प्रदान कर एक-एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। आचार्य बालकृष्ण की ओर से गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड के लिए 22 आवेदन प्रस्तुत किए। किसी संस्था की ओर से इतनी बड़ी संख्या में एक साथ विश्व रिकॉर्ड का आवेदन अपने आप में एक विश्व रिकार्ड कहा जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री वीपी चौधरी, हरियाणा सरकार के शिक्षामंत्री रामविलाश शर्मा, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, स्वामी मुक्तानंद, डा. यशदेव शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक सहित देश-विदेश के प्रमुख लोग शामिल हुए। शाम को सूफी गायक कैलाश खेर ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन