फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Patanjali's products use the service of the nation: Ramdev

पतंजलि के उत्पादों का उपयोग राष्ट्र की सेवा : रामदेव

Sat, 30 Apr 2016 12:46 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 30 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Patanjali's products use the service of the nation: Ramdev
पतंजलि के उत्पादों का करें प्रयोग - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं का शिविर शुरू हो गया।  शिविर में पतंजलि योगपीठ, भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, पतंजलि महिला योग समिति और किसान समिति से जुड़े लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं को पतंजलि के स्वदेशी अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि के उत्पादों का उपयोग करना अप्रत्यक्ष रुप से राष्ट्र की सेवा होगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को बाबा रामदेव ने योगाभ्यास के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर योग आयुर्वेद, स्वदेशी, स्वास्थ्य, शिक्षा, अनुसंधान, गोसेवा एवं राष्ट्रसेवा के माध्यम से पतंजलि द्वारा देश में पैट्रोटिज्म एवं प्राउड आफ इंडिया का नया संकल्प खड़ा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की कंपनी, देश के ब्रांड, देश के गौरव पतंजलि का उदय राष्ट्र की विजय है। उन्होंने कहा देश की जनता यदि पतंजलि के उत्पादों का उपयोग करती है तो अप्रत्यक्ष रूप से यह राष्ट्र की ही सेवा है। क्योंकि पतंजलि का पूरा लाभांश राष्ट्रसेवा व चैरिटी के लिए प्रयुक्त हो रहा है। स्वामी रामदेव ने कहा कि देश में माहौल बन रहा है कि देश की जनता अपने घर, किचन, बाथरूम मेें प्रयुक्त होने वाले विदेशी कंपनियों के सामानों को बदले। इससे धीरे-धीरे पूरा हिंदुस्तान बदल जाएगा और देशभर में आर्थिक स्वाधीनता का व्यापक साम्राज्य खड़ा होने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed