फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Patanjali are prepared to nationalist

पतंजलि में तैयार किए जाते हैं राष्ट्रभक्त

Mon, 04 Apr 2016 11:48 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 04 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

 हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि में राष्ट्रभक्त तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में हमारे हजारों सेवाव्रती राष्ट्रीय संस्कृति, वैदिक संस्कृति, स्वदेशी, स्वास्थ्य व शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ में चल रहे सेवाव्रती अभिभावक योग शिविर के समापन पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने शिविर में आए लोगों को ऋषि परंपरा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पतंजलि के विश्वव्यापी अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि पतंजलि वैदिक गुरुकुलम, पतंजलि वैदिक कन्या गुरुकुलम में प्रतिवर्ष हजारों राष्ट्रभक्त युवा कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जाते हैं।
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि ऋषियों द्वारा पोषित भारत के अतीत पर गर्वित होने की देश में परंपरा रही है, क्योंकि अतीत में से ही हमारे भविष्य की नींव बनती है। उन्होंने कहा कि महानता और सेवा की दिशा में बढ़ने के लिए संसाधनों की नहीं, संकल्प की जरूरत पड़ती है। पतंजलि योगपीठ के योग-आयुर्वेद, स्वदेशी, स्वास्थ्य, शिक्षा आंदोलन के विस्तार में अपना जीवन समर्पित कर रहे हजारों कार्यकर्ताओं के माता-पिता वअन्य परिजनों के लिए योगपीठ परिसर में यह विशेष शिविर आयोजित किया गया था। इस दौरान पतंजलि वैदिक गुरुकुलम, पतंजलि वैदिक कन्या गुरुकुलम की ब्रह्मचारिणियों व ब्रह्मचारियों ने योगासन, शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ कुश्ती, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed